13 नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के लाभ और हानि | Advantage and Disadvantage Of Renewable Energy

नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत वे ऊर्जा स्रोत हैं जो प्राकृतिक संसाधनों से उत्पन्न होते हैं। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत जो प्रकृति से उत्पन्न होते हैं या मुख्य रूप से प्रकृति पर निर्भर होते हैं। उदाहरण के लिए, सूर्य ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलविद्युत ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा आदि लेकिन इस नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए भी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उत्पादन के कुछ प्रमुख फायदे और नुकसान दिखाए गए हैं।

 

नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के लाभ और हानि
नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के लाभ और हानि

नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के लाभ |  Advantage of renewable energy source

 

1. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का हम उपयोग अनिश्चित काल के लिए कर सकते हैं, क्योंकि यह पूर्णता प्रकृति पर निर्भर होता हैं। जिससे हम बार-बार इन स्रोतों का उपयोग दैनिक जीवन के लिए ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं।

 

2. नवीनीकरण ऊर्जा स्त्रोत के माध्यम से हम वायुमंडल में ग्रीन हाउस के उत्सर्जन को कम कर सकते हैं, क्योंकि नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के उत्पादन के समय कम से कम मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड जैसे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम होता है। जो पर्यावरण में ग्रीनहाउस उत्सर्जन की कमी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 

3. नवीनीकरण ऊर्जा को एक स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है, जो पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से हम जल प्रदूषण जल प्रदूषण वायु प्रदूषण खाद्य प्रदूषण जैसे अनेक प्रदूषण को काम कर सकते हैं और पर्यावरण में होने वाले विषाक्त तत्व में कमी ला सकते हैं।

 

4. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत का हम लगातार उपयोग करके ऊर्जा संकट से बच सकते हैं, वर्तमान समय में अधिकतर ऊर्जा जीवाश्म इंधन ऊपर निर्भर है, लेकिन हम नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा संकट से बच सकते हैं।

 

5. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के उत्पादन को बढ़ावा देने से इन क्षेत्रों में अनेक रोजगार उत्पन्न किए जा सकते हैं, जो देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

6. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन में लगने वाली लागत को कम किया जा सकता है बल्कि इसके माध्यम से हम ऊर्जा में लगने वाली लागतो के आर्थिक दबाव को कम करके देश के विकास को एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 

7. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत एक भरोसेमंद ऊर्जा स्रोतों में से है जिसके माध्यम से किसी तरह की अनावश्यक दुर्घटना होने की संभावनाएं कम होती है।

 

 

 

नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के हानि | Loss of renewable energy sources

 

 

1. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत का उत्पादन मौसम पर निर्भर करता है, जैसे रात्रि के समय में सूर्य से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का उत्पादन करना संभव नहीं होता है। जिसे रात्रि के समय में सूर्य से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का उत्पादन करना संभव होता है, वैसे ही गर्मी के समय में पनबिजली को उत्पन्न करना संभव नहीं हो पाता है, अर्थात यह ऊर्जा रुक रुक कर असंगत बिजली उत्पादन करता है, जो ऊर्जा की चुनौतियों को बढ़ा सकते हैं।

 

 

2. लागत में वृद्धि जब हम ऊर्जा का सुनिश्चित मात्रा में ठीक समय में उत्पादन नहीं कर पाते हैं, तो यह मशीनों की रखरखाव में ऊर्जा उत्पादन के लिए अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता पड़ती है जो तकनीकी रूप से चुनौती पूर्ण और लागत में वृद्धि करती है।

 

 

3. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक निश्चित भूमि स्थान की आवश्यकता होती है, तभी इस ऊर्जा का उत्पादन संभव हो पाता है नहीं तो नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के उत्पादन के लिए हर जगह संभव नहीं होता है।

 

 

4. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का ऊर्जा घनत्व जीवाश्म इंधन के ऊर्जा घनत्व से कम होता है अर्थात नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में नवीनीकरण ऊर्जा का उत्पादन करना पड़ेगा।

 

 

5. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का उत्पादन अधिकतम दुर्गम में क्षेत्र में किया जाता है,जैसे कि पवन ऊर्जा का उत्पादनअधिकतर समुद्री एवं तटीय क्षेत्र में किया जाता है. पन बिजली का उत्पादन अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है, सोलर ऊर्जा का उत्पादन अधिकतर साफ सुथरी और खुली भूमि में किया जाता है, इन ऊर्जाओं को स्ट्रोगे के लिए बड़े-बड़े ट्रांसमिशन और वितरण की चुनौतियां उत्पन्न हो जाती है। जो आमतौर पर बुनियादी ढांचे में बढ़ाने वाली लागत और चुनौतियों को दर्शाता है।

 

 

6. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उत्पादन और उपयोग के लिए वास्तविक शिक्षा का अभाव है क्योंकि बहुत से लोग सौर पैनलों का उपयोग केवल फैशन के रूप में करते हैं और इसके महत्व को ठीक से नहीं समझते हैं। कई बार नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों और जीवाश्म ईंधन के बीच प्रतिष्पर्धा बढ़ जाता है। ऊर्जा स्रोतों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है जिसके कारण अधिकांश लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले जीवाश्म ईंधन से होने वाला प्रदूषण अधिक हावी हो जाता है जो नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रति वास्तविक शिक्षा की कमी को दर्शाता है।



नवीकरणीय ऊर्जा :- अर्थ, स्रोत, महत्व

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ