जनसंख्या नियंत्रण के 10 लाभ | Benefits of Population Control

जनसंख्या नियंत्रण के फायदे | Population Control ke fayde

 

jansankhya niyantran ke fayde
jansankhya niyantran ke labh

जनसंख्या नियंत्रण क्या है


जनसंख्या नियंत्रण से तात्पर्य है, jansankhya niyantran ke fayde किसी देश की जनसंख्या आकार और वृद्वि दर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियंत्रित करना अर्थात जनसंख्या को विनियमित करने के लिए प्रयास करना। जिससे उस देश की संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाया जा सके। उस देश की गरीबी को खत्म किया जा सके। उस देश की स्वास्थ्य सुविधा और आर्थिक विकास को बेहतर बनाया जा सके। उस देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार का किसी तरह से हनन न हो, जनसंख्या नियंत्रण से परिवार नियोजित होती है और इससे संसाधनों का सदुपयोग होता है। बल्कि गरीबी, भुकमारी को खत्म किया जा सकता है। रोजगार के नए-नए आसन इजात की जा सकते हैं। जिससे किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए समावेशी विकास किया जा सकता है।

 

जनसंख्या नियंत्रण से क्या लाभ है? | population control ke labh

 

1. बेहतर जीवन प्रणाली | Better Life System

 

एक संतुलित जनसंख्या के लिए संसाधनों का समुचित उपयोग सदुपयोग करके आसानी से भोजन स्वास्थ्य देखभाल शिक्षा बुनियादी ढांचे रोजगार आवास इत्यादि का बेहतर रूप से बटवारा किए जा सकते हैं। जनसंख्या के बेहतर जीवन प्रणाली के लिए अच्छे समाज और सरकारों का गठन किया जा सकता है। नागरिकों को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा रोजगार और आय के स्रोतों के माध्यम से बेहतर जीवन प्रणाली के लिए सेवा एवं सहायता प्रदान किया जा सकता है। जिससे व्यक्तियों के गुणों में गुणात्मक सुधार होते जाता है। और यह जनसंख्या नियंत्रण का एक सकारात्मक और लाभदायक पक्ष है।

 

2. पर्यावरण स्थिरता |  Environmental sustainability

 

जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करने पर प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम होता है जिससे पारिस्थितिक तंत्र सुचारू रूप से संचालित होती है जब जनसंख्या अत्यधिक मात्रा में बढ़ जाती हैं तो यह संसाधनों का तेजी से उपयोग करती है जिससे भविष्य में संसाधनों की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है लेकिन सीमित जनसंख्या या जनसंख्या नियंत्रण से प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम होता है। उदाहरण के तौर पर वनों की कटाई, पानी की कमी, खाद्य पदार्थों की कमी, आवास, शुद्ध वायु, भूमि इत्यादि संसाधनों का उपयोग जनसंख्या बढ़ने पर गंभीर रूप से प्रभावित होती है। लेकिन जनसंख्या नियंत्रण होने पर सभी के पास संसाधन तक पहुंच हो पाती है। जो जनसंख्या नियंत्रण का एक सकारात्मक योगदान को दर्शाता है।

 

3. गरीबी को कम करना | Reduce Poverty

 

उच्च जनसंख्या वृद्धि दर हमेशा गरीबी को बढ़ाने में मदद करती है अर्थात जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी लगातार बढ़ती जाती है क्योंकि जनसंख्या वृद्धि से शिक्षा, स्वास्थ, आवास, रोजगार और संसाधनों की कमी बढ़ती जाती है। लेकिन एक सीमित जनसंख्या के लिए आसानी से रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य और संसाधनों का बंटवारा किया जा सकता है। इसी कारण विभिन्न अविकसित देशों में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण उपायों को लागू किया जाता है। जिससे समाज और देश को बेहतर बनाया जा सके और उन देशों में रोजगार शिक्षा आवास स्वास्थ्य के माध्यम से गरीबी को कम किया जा सके साथ ही साथ संसाधनों की वितरण को सभी लोग उपयोग कर सकें। इससे उस देश की गरीबी को दूर किया जा सकता है। जो जनसख्या नियंत्रण का सकारत्मक पहलु को दर्शाता है।

 

4. आर्थिक विकास | Economic development

 

किसी भी देश के आर्थिक समृद्धि को तब तक बेहतर नहीं बनाया जा सकता है जब तक उस देश की जनसंख्या को नियंत्रित ना किया जा सके। अनियंत्रित जनसंख्या संसाधनों पर बहुत अधिक दबाव डालता है, लेकिन नियंत्रित जनसंख्या उन संसाधनों का बेहतर उपयोग करके देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए अपना योगदान देती है। एक संतुलित जनसंख्या वृद्धि दर आर्थिक विकास को हमेशा बढ़ावा देता है।  इससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं। जो जनसंख्या के आर्थिक गतिविधियों को वृद्धि करने में सहायता प्रदान करते हैं। अधिक आबादी वाले देश में बच्चों और बुजुर्गों पर निर्भरता अधिक बढ़ जाती है। जिससे यह आर्थिक समृद्धि के लिए रुकावट का कार्य करती है। लेकिन संतुलित जनसंख्या वाला देश आर्थिक समृद्धि को सकारात्मक अनुपात में वृद्धि करने में मदद करता है।

 

5. स्वास्थ्य सुविधा | Health Facility

 

जनसंख्या नियंत्रण के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकता है और जनसंख्या नियंत्रण से इसके बेहतर परिणाम बाहर निकल कर आते हैं। संतुलित और छोटी आबादी के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है। लेकिन अनियंत्रित जनसंख्या के लिए किसी भी योजना को सुचारू रूप से चलाना आसान नहीं होता है। इससे संसाधनों पर अधिक दबाव पड़ता है, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या का नियंत्रण और मूल्यांकन होना अति आवश्यक होता है। जिससे सभी को चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके और जनसंख्या को होने वाली बीमारियों परेशानियों से दूर किया जा सके। इससे जनसंख्या के स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य संकेतों में लगातार सुधार किया जा सकता है। यह जनसंख्या नियंत्रण का एक सकारात्मक पहलू को दर्शाता है।

 

6. महिला अधिकारिता | Women Empowerment

 

अनियंत्रित जनसंख्या के कारण महिलाओं के अधिकार में हनन होता है। महिलाएं अक्सर परिवार नियोजन सेवाओं और प्रजनन तथा स्वास्थ्य शिक्षा के लाभों से वंचित हो जाती है। जो महिलाओं के अधिकार की हनन को दर्शाता है। इससे महिलाएं अकारण ही समय से पहले गर्भ धारण कर लेती हैं। जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और सेहत में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाओं की शिक्षा स्तर में जीवन प्रणाली भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। लेकिन नियंत्रित जनसंख्या के माध्यम से महिलाओं को सशक्त शिक्षित बनाया जा सकता है। और समाज में महिलाओं और पुरुष के बीच भेदभाव की दूरी को कम किया जा सकता है। अर्थात समाज को लैंगिक समानता के साथ साथ पुरे अधिकार दिए जा सकते है। जिसे महिलों के सामजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, अधिकार की रक्षा किया जा सकता है। और उसके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

 

7. संसाधनों का संरक्षण | Conservation of Resource

 

एक अनियंत्रित जनसंख्या संसाधनों पर अत्यधिक मात्रा में बोझा होती हैं। वह संसाधनों का बहुत तेज गति से उपयोग करना शुरू कर देती हैं। जिससे भविष्य में संसाधनों की कमी होने की संभावना बहुत तेज गति से बढ़ जाती है। जो अनियंत्रित जनसंख्या के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है, इसे पर्यावरण में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  अनियंत्रित जनसंख्या जीवाश्म ईंधन, खनिजों, कृषि योग्य भूमि, जल, भूमि, हवा का अत्यधिक मात्रा में उपयोग करती है। जो पर्यावरण और मानव समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन छोटी और संतुलित जनसंख्या संसाधनों का उतनी मात्रा में ही उपयोग करती है। जितना उसे आवश्यकता होती है। और वह भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों का संरक्षण कर सकती हैं। जिससे संसाधनों के दीर्घकालीन स्थिरता में योगदान मिलता है। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संसाधन को संरक्षित करने में योगदान मिलता है। जो जनसंख्या नियंत्रण का एक सकारात्मक पहलू को दर्शाता है।

 

8. रोजगार की समस्या का समाधान। Solution to the Problem of Employment

 

अनियंत्रित आबादी को आसानी से रोजगार उपलब्ध कराना आसान नहीं है। अनियंत्रित जनसंख्या के लिए रोजगार की समस्या हमेशा बनी रहती है, जो किसी भी देश की युवा शक्ति के जनसांख्यिकीय लाभांश को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जब जनसंख्या अत्यधिक मात्रा में बढ़ जाती है तो रोजगार की समस्या निरन्तर बढ़ती जाती है जिससे युवकों को मेहनत करने की कम मजदूरी मिलती है अर्थात् युवकों की शक्तियों एवं शिक्षा का सदुपयोग नहीं हो पाता है। जो आर्थिक विकास में नकारात्मक प्रभाव दिखाता है। परन्तु नियंत्रित जनसंख्या से शिक्षा के स्तर पर रोजगार प्राप्त होता है और साथ ही कार्य के अनुसार मजदूरी या वेतन प्राप्त होता है। जो जनसंख्या नियंत्रण के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाता है, यह किसी भी देश के आर्थिक विकास और मानव की जीवन प्रणाली में सुधार कर सकता है।

 

9. शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि | Increase in the quality of education

 

अनियंत्रित जनसंख्या को शिक्षा की गुणवत्ता प्रदान करना आसान नहीं होता है लेकिन नियंत्रित जनसंख्या को बेहतर से बेहतर शिक्षा आसानी से प्रदान किए जा सकते हैं क्योंकि नियंत्रित जनसंख्या की सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक जागरूकता अनियंत्रित जनसंख्या की अपेक्षा बेहतर होती है और सरकार द्वारा योजना का भी क्रियान्वयन बहुत बेहतर रूप से किया जा सकते हैं जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बढ़ाए जा सकते हैं नियंत्रित जनसंख्या को वैज्ञानिक और व्यवसायिक के साथ-साथ अन्य शिक्षा को भी बेहतर रूप से प्रदान किए जा सकते हैं नियंत्रित जनसंख्या को जागरूकता विकास क्षमता रोजगार उन्मुख बनाने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है यह जनसंख्या नियंत्रण द्वारा आसानी से संभव हो सकता है।

 

10. सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण | Conservation of Cultural Heritage

 

अनियंत्रित जनसंख्या समाज और संस्कृति पर अत्यधिक दबाव डालते हैं अनियंत्रित जनसंख्या के कारण गरीबी बेरोजगारी भुखमरी लगातार बढ़ती जाती है। जो प्राचीन परंपराओं और प्रथाओं को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन नियंत्रित जनसंख्या समाज संस्कृति और विचारों को संरक्षित रखने में मदद करती हैं क्योंकि नियंत्रित जनसंख्या में अनियंत्रित जनसंख्या की अपेक्षा अधिक जिम्मेदारी और जागरूकता होती है जो सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कारगर साबित होती है।


इन्हें भी पढ़े -

जैव विविधता के नुकसान के 15 प्रमुख कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अर्थ, लाभ, नुकसान, उपयोग

वनों की कटाई को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण -  अर्थ, स्रोत एवं प्रभाव

मृदा प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, निवारण एवं रोकथाम 

वायु प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, रोकथाम एवं निवारण

प्रकाश प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव एवं उपाय

ATP क्या है - ATP का निर्माण, ATP full form , सूत्र,  प्रमुख कार्य

20 वैश्वीकरण का प्रभाव

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बेरोजगारी के 8 प्रकार

अर्थव्यवस्था के 5 क्षेत्र

परमाणु ऊर्जा के लाभ और हानि

सौर कुकर के 7 लाभ

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले 10 कारक

श्वसन क्या है

श्वसन के प्रकार

सौर ऊर्जा के 15 लाभ

ज्वालामुखी उद्गार से कौन-कौन सी गैस निकलती है

महानदी कहां से निकला है

स्थल-रुद्ध देश

महासागरीय धाराएं

स्थानांतरित कृषि

काली मिट्टी - काली मिट्टी का निर्माण,  रंग , pH मान, विशेषता

लाल और पीली मिट्टी

जलोढ़ मृदा

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य क्या है

सरस्वती सम्मान पुरस्कार

महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां

अनुच्छेद 16

समानता का अधिकार

भारत सरकार अधिनियम 1858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ