इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | HISTORY GK QUESTIONS IN HINDI | | SET - 3

1. कूका आन्दोलन के बारे में विचार करें

1. इस आन्दोलन का उदय मुख्य रूप से सिख धर्म के कुरीतियों के शुद्धिकरण के लिए हुआ था।

2. इस आन्दोलन में मुख्य नेता भगत जवाहर मल और राम सिंह थे।

3. यह आन्दोलन 1871 से 1862 के मध्य हुआ था। 

कूका आन्दोलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

 

A. केवल 1 और  3

B. केवल 2 और  3

C. इन में से कोई नहीं

D. उपरोक्त सभी

 

उत्तर :- D

ब्रिटिश भारत के अंतर्गत कूका आंदोलन का प्रारंभ पंजाब क्षेत्र में कुका जाति के लोगों  ( नामधारी सिखों ) द्वारा किया गया था, अंग्रेजों द्वारा गाय के हत्या को बढ़ावा देने के विरोध कूका जाति द्वारा अंग्रेजो के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया था, इसके मुख्य नेता भगत जवाहर मल और गुरु राम सिंह जी को माना जाता है। यह आन्दोलन 1871 से 1862 के मध्य हुआ था। 

 

2. 1857 के विद्रोह के बारे में सोचें ?

1. यह आन्दोलन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ भारतीयों द्वारा व्यापक लेकिन असफल विद्रोह साबित हुआ।

2. इस आन्दोलन का प्रमुख राजनैतिक कारण भारतीय रजवाड़ो में अंग्रेज़ों की विस्तारवादी नीति और व्यपगत का सिद्धांत था।

1857 के विद्रोह से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से सही कथन का चयन करें?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही हैं

D. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर C

1857 का विद्रोह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की खिलाफ एक व्यापक विद्रोह था, पर इस क्रांति में सुनिश्चित योजना ना होने के कारण सारे राजवाड़े एकत्रित नहीं हो पाए जिसके कारण यहां असफल विद्रोह साबित हुआ, यह क्रांति मुख्यतः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिक रूप से विस्तारवादी नीति और व्यपगत का सिद्धांत था।

 

3. नील विद्रोह के बारे में विचार कीजिए

1. यह आंदोलन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शोषण पूर्ण रैवये के खिलाफ किसानों द्वारा किया गया था।

2. इस आंदोलन का विस्तार बंगाल में हुआ था।

नील विद्रोह से संबंधित सही कथन का चयन करें ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही हैं

D. इनमें से कोई

 

उत्तर :- C

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शोषणकारी रवैये के परिणामस्वरूप 1859 में बंगाल में किसानों द्वारा नील विद्रोह की शुरुआत की गई थी, या यह आंदोलन पूरी तरह से अहिंसक आंदोलन था।

 

4. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के बारे में विचार करें ?

1. अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के साथ साथ दो महत्वपूर्ण नेताओं सत्यपाल और सैफ़ुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में एक सभा रखी गई थी।

2. अमृतसर के जलियाँवाला बाग़ में रोलेट एक्ट के खिलाफ बैसाखी के दिन 13 अप्रैल 1919 को एक सभा रखी गई थी।

जलियाँवाला बाग हत्याकांड से सम्बंधित सही कथन का चयन करें ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही हैं

D. इनमें से कोई

 

उत्तर :- C

पंजाब के अमृतसर शहर में अंग्रेजो के खिलाफ जलियांवाला बाग में एक सभा का आयोजन किया गया, इस सभा में रोलेट एक्ट और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के विरोध में साथ ही साथ दो महत्वपूर्ण भारतीय नेता सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में जनसभा का आयोजन 13 अप्रैल 1919 को किया गया था।

 

5. चौरी चौरा कांड के बारे में विचार कीजिए

1. चौरी चौरा कांड असहयोग आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा था, इस आंदोलन में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यवाही के विपरीत पुलिस स्टेशन पर आग लगा दी। 2.चौरी चौरा कांड के कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया।

3. चौरी चौरा कांड उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में घटित हुआ था।

चौरी चौरा कांड से संबंधित सही कथन का चयन करें ?

A. केवल 1 और 2

B. केवल 2 और 3

C. सभी गलत है

D. सभी सही है

 

उत्तर :- D

चोरी चोरा कांड 5 फरवरी 1922 को ब्रिटिश भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थान पर घटित हुआ था, यह कांड असहयोग आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा था, इस आंदोलन के बाद ही गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया। चौरी चौरा कांड प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर आग लगा दी जिससे बहुत सारे पुलिसकर्मी मारे गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ