विश्व भूगोल के 5 प्रश्न उत्तर | world geography quiz | ( SET - 7 )

विश्व भूगोल के प्रश्न उत्तर ( world geography mcq upsc )

world geography mcq
world geography quiz

भूगोल प्रश्न उत्तर ( world geography mcq )

1. सारगैसो सागर के बारे में विचार कीजिए

1. सारगैसो सागर दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है

2. सारगैसो सागर कैनरी जलधारा, गल्फ स्ट्रीम जलधारा तथा उत्तरी विषुवतीय रेखीय जल धाराओं के चक्रण के बीच स्थित शांत जल क्षेत्र है

सारगैसो सागर के बारे में विचार कर के उपयुक्त कथनों में से सही उत्तर का चुनाव करे ?

A. केवल 1

B. केवल  2

C. दोनों सही है

D. दोनों में से कोई सही नहीं है

 

उत्तर :- B . केवल 2

सारगैसो सागर - कैनरी जलधारा, उत्तरी विषुवतीय रेखीय जल धाराओं और गल्फ स्ट्रीम  जलधारा के चक्रण के मध्य उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक शांत जल क्षेत्र है, इस उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित सागर पर मोटी मोटी समुद्री घास दिखाई देती है, इस घास को पुर्तगाली भाषा में  सारगैसम कहते हैं, और इसी घास के कारण उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य में स्थित शांत जल क्षेत्र को सारगैसो सागर कहा जाता है। 

 

2. निम्नलिखित में से गर्म जलधारा पर विचार करें

1. विपरीत विषुवतीय रेखीय जलधारा

2. ब्राजील की जलधारा

3. लैब्राडोर की जलधारा

4. फ़ॉकलैंड की जलधारा

निम्नलिखित में से कौन कौन सी गर्म जलधारा है, उपयुक्त विकल्प में से सही विकल्प का चुनाव करे ?

A. केवल 1 और 4

B. केवल  2

C. सभी सही है

D. केवल 1 और 2

 

उत्तर :- D. केवल 1 और 2

1. विपरीत विषुवतीय रेखीय जलधारा - अटलांटिक महासागर के मध्य में प्रवाहित होने वाली प्रमुख जलधारा है, यह जलधारा अटलांटिक महासागर में उत्तरीय विषुवत रेखीय जलधारा और दक्षिण विषुवत रेखीय के मध्य बीचों बीच विपरीत दिशा में प्रवाहित होता है। यह गर्म जलधारा है।

 

2. ब्राजील की जलधारा - ब्राजील की जलधारा अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली प्रमुख गर्म जलधारा है, इसकी उत्पत्ति दक्षिण विषुवतीय रेखीय जलधारा का ब्राजील के तट पर टकराने से दो भागों में विभाजित हो जाती है, जिससे एक भाग को ब्राजील की जलधारा के नाम से जाना जाता है, यह जलधारा उच्च लवणता और उच्च तापक्रम से युक्त गर्म जलधारा होता है। इस जलधारा की दिशा विषुवतीय रेखा से दक्षिणीय ध्रुव की ओर होती है।

 

3. लैब्राडोर की जलधारा -  उत्तरी अटलांटिक महासागर में बैफीन की खाड़ी तथा डेविस जलडमरूमध्य से आरम्भ होकर उत्तरी अमेरिका और न्यूफाउंडलैंड के तट से गुजरते हुए गल्फ स्ट्रीम की गरम जलधारा में मिल जाती है, जब ठंडी लैब्रोडोर की जलधारा और गल्फस्ट्रीम की गरम जलधारा आपस में मिलती है, तो यह मछली के भोजन के लिए उचित पोषक तत्वों को प्रदान करने में मदद करता है, जिसके कारण इस क्षेत्र में ग्राण्ड बैंक का निर्माण होता है। और इस क्षेत्र में बहुत अधिक मात्रा में मछली का उत्पादन होता है। इस जलधारा की दिशा ध्रुव से विषुवत रेखा की ओर होती है। और इस जलधारा की प्रकृति ठंडी होती है।

 

4. फ़ॉकलैंड की जलधारा - फांकलैंड की जलधारा अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा है, अंटार्कटिका महासागर के ठंडी जल और उच्च दाब वाली जलधारा दक्षिण अमेरिका के दक्षिण छोर के पूर्वी तट से प्रारम्भ होकर से अर्जेन्टीना के तट पर प्रावहित होने वाली जलधारा है।  इस जलधारा की प्रकृति ठंडी होती है।

 

3. समताप मंडल के बारे में विचार करें।

1. समताप मंडल में वायुयान को उड़ने के लिए आदर्श दशा पाई जाती है

2. समताप मंडल में ओज़ोन परत को नष्ट करने वाली क्लोरोफ्लोरो कार्बन में उपस्थित क्लोरीन गैस अधिक सक्रीय होती है

निम्नलिखित में से समताप मंडल के बारे में कौन सा कथन उपयुक्त सही है ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों 1 और 2

D. इन में से कोई नहीं

 

उत्तर :- C. दोनों 1 और 2

समताप मंडल में वायुयान को उड़ने के लिए आदर्श दशा पाई जाती है, समताप मंडल में ओज़ोन परत को नष्ट करने वाली क्लोरोफ्लोरो कार्बन में उपस्थित क्लोरीन गैस अधिक सक्रीय होती है।

 

4. यूरोप महाद्वीप के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. यूरोप महाद्वीप को प्रायद्वीप का महाद्वीप कहा जाता है, क्योंकि यूरोप महाद्वीप के अधिकांश देश तीनों ओर से समुद्रा से घिरा हुआ है

2. यूरोप महाद्वीप के फ़िनलैंड देश को झीलों का शहर कहा जाता है

निम्नलिखित में से यूरोप महाद्वीप के बारे में कौन सा कथन उपयुक्त सही है ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों 1 और 2

D. इन में से कोई नहीं

 

उत्तर :- C. दोनों 1 और 2

यूरोप महाद्वीप को प्रायद्वीप का महाद्वीप कहा जाता है, क्योंकि यूरोप महाद्वीप के अधिकांश देश तीनों ओर से समुद्रा से घिरा हुआ है, यूरोप महाद्वीप के फ़िनलैंड देश को झीलों का शहर कहा जाता है।

 

5. किस जलधारा को यूरोप महाद्वीप का गर्म कंबल के उपनाम से जाना जाता है ?

A. फ्लोरिडा की जलधारा

B. पूर्वी ग्रीनलैंड की जलधारा

C. अलास्का की जलधारा

D. गल्फ स्ट्रीम की जलधारा

 

उत्तर :- D. गल्फ स्ट्रीम की जलधारा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ