सामान्य भूगोल के 5 प्रश्न उत्तर | Geography questions and answers in hindi | ( SET - 8 )

Geography quiz in hindi

geography objective question in hindi
geography mcq in hindi


Geography quiz in hindi for upsc

1. अंतर फसली कृषि से आप क्या समझते हैं, निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए ?

A. कृषि क्षेत्र में फसल पैदा करने का वह तरीका जिसमे एक मौसम में एक खेती पर उगाए जाने वाले केवल एक फसल की तीव्रता को प्रदर्शित करता है

B. कृषि क्षेत्र में फसल पैदा करने का वह तरीका जिसमे एक ही मौसम में एक ही खेती पर दो या दो से अधिक फसलों को इकट्ठे रूप से उगाए जाने के सिद्धांत को प्रदर्शित करता है

C. कृषि क्षेत्र में फसल पैदा करने का वह तरीका जिसमे बंजर जमीन को फसल योग्य बनाने के लिए जोतना और साथ में फसलों को उगाना जाने के सिद्धांत को प्रदर्शित करता है

D. कृषि क्षेत्र में फसल पैदा करने का वह तरीका जिसमे अधिक उपज के लिए केवल एक फसलों का प्रयोग करना

 

उत्तर :- B

अंतर फसली कृषि - कृषि क्षेत्र में फसल पैदा करने का वह तरीका जिसमे एक ही मौसम में एक ही खेती पर दो या दो से अधिक फसलों को इकट्ठे रूप से उगाए जाने के सिद्धांत को प्रदर्शित करता है।

 

 

2. गहन कृषि से आप क्या समझते हैं, निम्नलिखित वाक्यों में से सबसे उपयुक्त वाक्य का चयन कीजिए ?

A. पृथ्वी से प्राप्त कच्ची अवस्था में मृदा से उत्पन्न होने वाली फसलों के लिए पूंजी और श्रम की बड़ी मात्रा का प्रयोग किया जाना

B. किसी अन्य देश के कृषि उत्पादन से आयात किया हुए फसल के लिए पूंजी और श्रम की बड़ी मात्रा का प्रयोग किया जाना

C. वह कृषि जिसमें अधिक उपज प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रति इकाई क्षेत्र में पूंजी और श्रम की बड़ी मात्रा का प्रयोग किया जाना

D. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर :- C

 

गहन कृषि - कृषि क्षेत्र का वह शाखा जिसमें अधिक उपज प्राप्त करने के उद्देश्य से कृषि भूमि में प्रति इकाई क्षेत्र में पूंजी और श्रम की बड़ी मात्रा का प्रयोग अधिक पैदवार करने के लिए किया जाता है।

 

3. जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं, निम्नलिखित वाक्यों में से सबसे उपयुक्त वाक्य का चयन कीजिए

A. किसी क्षेत्र विशेष में निवास करने वाले परिवारों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है

B. किसी क्षेत्र विशेष की निश्चित इकाई, जैसे 1 वर्ग किलोमीटर में बसने वाले निवासियों की औसत संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है

C. किसी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या लेकिन प्रवासी व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगो को को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है

D. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर : - B

 

जनसंख्या घनत्व - किसी क्षेत्र विशेष की निश्चित क्षेत्र में जिसे प्रति इकाई क्षेत्र व्यक्तियों की संख्या के रूप में प्रदर्शित किया जाता है, अर्थात 1 वर्ग किलोमीटर में बसने वाले निवासियों की औसत संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है।

 

4. खनिज अयस्क से आप क्या समझते हैं, निम्नलिखित कथनों में से सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए ?

A. पृथ्वी से प्राप्त होने वाली कच्ची अवस्था में धातुओं को खनिज अयस्क कहा जाता है

B. किसी दूसरे देश से आयात किए हुए वस्तु को खनिज अयस्क कहा जाता है

C. दोनों A और B सत्य है

D. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर :- A

खनिज अयस्क - जब मनुष्य द्वारा कृत्रिम रूप से किसी धातु खनिज का उत्खनन किया जाता है, और वह कच्ची अवस्था मिलने वाली धातु खनिज होती है, यह कच्ची अवस्था में मिलने वाली धातु अयस्क शुद्ध और अशुद्ध दोनों हो सकती है, पृथ्वी से मिलने वाली कच्ची अवस्था खनिज को ही खनिज अयस्क कहा जाता है। लौह अयस्क और बॉक्साइट इत्यादि।

 

5. ट्रक फार्मिंग से क्या आशय है, निम्नलिखित में से दिए गए कथन में सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए ?

A. नगरी केंद्रो यह शहरी केंद्रों के चारों ओर लोगों की दैनिक मांगों को पूर्ति करने के लिए कृषि क्षेत्र में सब्जियों का उगना या सब्जियों से सबंधित फसल को उगना ट्रक फार्मिंग कहलाता है, यह बाजार और फार्म के बीच ट्रक द्वारा एक रात में तय की गई दूरी को नियंत्रित करता है

B. ट्रक फॉर्मिंग केवल आर्थिक रूप से अर्थव्यस्था के लिए महत्वपूर्ण है

C. ट्रक फार्मिंग के द्वारा मृदा के उर्वरता को बढ़ाया जाता है, यह पर्यावरण को किसी तरह से भी हानि नहीं पहुंचाता है

D. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर :- A

ट्रक फार्मिंग - नगरी केंद्रो, कस्बों या शहरी केंद्रों के चारों ओर लोगों की दैनिक मांगों को पूर्ति करने के लिए कृषि क्षेत्र में सब्जियों का उगना या सब्जियों से सबंधित फसल को उगना ट्रक फार्मिंग कहलाता है, यह बाजार और फार्म के बीच ट्रक द्वारा एक रात में तय की गई दूरी को नियंत्रित करता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ