भूगोल प्रश्न उत्तर | Geography GK Questions in Hindi | ( SET 1)

UPSC Geography MCQ in Hindi

indian geography mcq in hindi
upsc geography mcq in hindi

1. "हजीरा -विजयपुर -जगदीशपुर" पाइपलाइन प्रणाली जो भारत की पहली अंतरराज्यीय गैस पाइपलाइन है, निम्नलिखत में से भारत के किन राज्य से होकर गुजरती है ?

1. गुजरात

2. महाराष्ट्र

3. मध्यप्रदेश

4. उत्तरप्रदेश

इस प्रश्न में जो कूट दिए गए है , उसका उपयोग कर के सही उत्तर का चयन करे।

A. 1 और 2

B. 4 और  5

C. 1, 2 और 3

D. 1, 3  और 4

 

2. निम्नलिखित में दिए गए कथनों पर विचार कीजिये ?

1. पृथ्वी के धरातली निक्षेप में कोयला का भंडार सभी जीवाश्म ईंधनों में सर्वाधिक व्यापक रूप से वितरित है।

2. विश्व में चीन कोयला का अग्रणी उत्पादक देश है।

कोयला के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन करे।

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. इन में से कोई भी नहीं

 

3. वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा जारी किया जाता है ?

A. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन

B. विश्व व्यापार संगठन

C. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

D. विश्व आर्थिक मंच

 

4 . निम्नलिखित में से भारत के किन अन्वेषण क्षेत्रों को शैल गैस बेसिन के रूप में चिन्हित किया गया है ?

1.असम - अराकान बेसिन

2. कावेरी बेसिन

3. के जी बेसिन

4. खंभात बेसिन

भारत में शैल गैस बेसिन के रूप में चिन्हित किये गए क्षेत्रों को नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. 1 और 2

B. 2, 3 और 4

C. 3 और 4

D. सभी

 

5. भारत में निम्नलिखित में से कौन कौन से प्रमुख औद्योगिक प्रदेश के रूप में जाना जाता है ?

1. छोटानागपुर का प्रदेश

2.गुजरात प्रदेश

3. मुंबई - पुणे प्रदेश

4. हुगली प्रदेश

प्रमुख औद्योगिक प्रदेश के बारे में दिए गए सही कथनों का चयन करे।

A. 1 और 4

B. 1 , 3 और 4

C. 2  और 4

D. सभी

 

उत्तर

1.D. 1, 3  और 4

2.C. 1 और 2 दोनों

3.A. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन

4.D. सभी

5.D. सभी


भूगोल प्रश्न उत्तर SET -2

भूगोल प्रश्न उत्तर SET -3

विश्व भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न SET -1

विश्व भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न SET -2

भारत के खनिज से संबंधित प्रश्न SET -1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ