दुनिया में कितने लैंड लॉक्ड देश हैं? | How Many Landlocked Countries in World

विश्व में कितने लैंडलॉक्ड देश हैं?

उत्तर - वर्तमान में विश्व में 44 स्थलरुद्ध देश हैं, क्षेत्रफल की दृष्टि से कजाकिस्तान एशिया का विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है। लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे छोटा स्थलरुद्ध देश वेटिकन सिटी है। जो यूरोप महाद्वीप में स्थित है। जनसंख्या की दृष्टि से, अफ्रीका में स्थित सबसे बड़ा भू-आबद्ध देश इथियोपिया है, जबकि सबसे कम आबादी वाला देश वेटिकन सिटी है, जो यूरोप में स्थित है।


 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भूमि से घिरा देश कौन सा है?

उत्तर - मंगोलिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लैंडलॉक देश है, मंगोलिया उत्तरी एशिया में स्थित एक देश है, जिसकी सीमा रूस और चीन से लगती है।


 

साउथ अमेरिका में कितने लैंडलॉक्ड देश हैं?

उत्तर – दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में 2 स्थलरुद्ध देश स्थित हैं, इस महाद्वीप में बोलीविया और पैराग्वे को स्थलरुद्ध देश कहा जाता है, जिसमें बोलिविया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है।


 

एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा स्थलरुद्ध देश कौन सा है?

उत्तर - एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, इस महाद्वीप में 12 स्थलरुद्ध देश स्थित हैं। कजाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलॉक देश है और एशिया में सबसे बड़ा है। लेकिन एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा स्थलरुद्ध देश भूटान है। और दुनिया का सबसे छोटा लैंडलॉक देश वेटिकन सिटी है जो यूरोप महाद्वीप में स्थित है।


 

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड कंट्री कौन सा देश है ?

उत्तर - एशिया महाद्वीप में स्थित मंगोलिया देश रूस और चीन की सीमा से लगा हुआ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है।


 

कौन से दो देश दो देशों द्वारा लैंडलॉक हैं?

 

उत्तर - एक डबल लैंडलॉक देश के पहले से ही एक लैंडलॉक देश से घिरे होते है। यानी इसे समुद्री सीमा तक पहुंचने के लिए कम से कम 2 राष्ट्रीय सीमाओं को पार करना होता है । ऐसे देशों को डबल लैंडलॉक देश कहा जाता है।

1. एशिया महाद्वीप में उज्बेकिस्तान देश डबल लैंडलॉक देश है। जो अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान देशों से घिरा हुआ है।

2. यूरोप महाद्वीप में लिकटेंस्टीन देश डबल लैंडलॉक देश है। जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के देशों से घिरा हुआ है।


 

विश्व के सबसे छोटे देश का नाम क्या है, और यह किस महाद्वीप में स्थित है?

 

उत्तर - दुनिया का सबसे छोटा देश यूरोप महाद्वीप में स्थित वेटिकन सिटी है, जो चारों ओर से इटली देश से घिरा एक स्थलरुद्ध देश है।


 

दुनिया का सबसे छोटा लैंडलॉक देश कौन सा है?

 

उत्तर - दुनिया का सबसे छोटा लैंडलॉक देश यूरोप महाद्वीप में स्थित वेस्टर्न सिटी है।


 

यूरोप में कितने लैंडलॉक देश हैं?

 

उत्तर - यूरोप दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है, यूरोप महाद्वीप एशिया महाद्वीप का निकटतम महाद्वीप है, यूरोप महाद्वीप एशिया और अफ्रीका महाद्वीप से सटा हुआ है।यूरोप महाद्वीप पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है, और दक्षिण में  भूमध्यसागर से घिरा है। दक्षिण पूर्व में कैस्पियन सागर से गिरा हुआ महाद्वीप है।  लेकिन 15 लैंडलॉक देश यूरोप में स्थित हैं। एंडोरा, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, चेक गणराज्य, हंगरी, सैन मैरिनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्विट्जरलैंड और वेटिकन सिटी, लिकटेंस्टीन, लक्समबर्ग, मैसेडोनिया, मोल्दोवा। यूरोप का सबसे बड़ा लैंडलॉक देश स्विटजरलैंड है, जबकि यूरोप का सबसे छोटा लैंडलॉक देश वेटिकन सिटी है।


 

यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश कौन सा है?

उत्तर - यूरोप दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है, लेकिन 15 लैंडलॉक देश यूरोप में स्थित हैं: एंडोरा, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, चेक गणराज्य, हंगरी, सैन मैरिनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्विट्जरलैंड और वेटिकन सिटी, लिकटेंस्टीन, लक्समबर्ग, मैसेडोनिया, मोल्दोवा। यूरोप का सबसे बड़ा लैंडलॉक देश स्विटजरलैंड है, जबकि यूरोप का सबसे छोटा लैंडलॉक देश वेटिकन सिटी है।

 


क्या रूस लैंडलॉक है?

उत्तर - रूस लैंडलॉक वाला देश नहीं है। रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। आर्कटिक महासागर रूस के उत्तर में स्थित है और यह पूर्व में प्रशांत महासागर के तटों से घिरा हुआ है, इसलिए रूस को स्थलरुद्ध देश नहीं कहा जाता है।

 

 

ऐसा कौन सा देश है जो साउथ अमेरिका में लैंडलॉक है?

उत्तर - दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पूर्व और उत्तर में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में अंटार्कटिक महासागर और उत्तर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। पैराग्वे और बोलीविया दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में लैंडलॉक हैं, इन देशों में बोलीविया दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में सबसे बड़ा लैंडलॉक देश है।बोलीविया उत्तर और पूर्व दिशा में ब्राज़ील से घिरा हुआ है, दक्षिण पूर्व दिशा में पराग्वे देश से घिरा हुआ है, दक्षिण दिशा में अर्जेंटीना से घिरा हुआ है, दक्षिण पश्चिम दिशा में चिली देश से घिरा हुआ है, और पश्चिम दिशा में पेरू देश से घिरा हुआ है। अर्थात बोलीविया देश की अंतराष्ट्रीय सीमा ब्राज़ील, अर्जेंटीना,पराग्वे, पेरू, चिल्ली देश के साथ साझा करती है।



इन्हें भी पढ़े -

जैव विविधता के नुकसान के 15 प्रमुख कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अर्थ, लाभ, नुकसान, उपयोग

वनों की कटाई को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण -  अर्थ, स्रोत एवं प्रभाव

मृदा प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, निवारण एवं रोकथाम 

वायु प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, रोकथाम एवं निवारण

प्रकाश प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव एवं उपाय

ATP क्या है - ATP का निर्माण, ATP full form , सूत्र,  प्रमुख कार्य

20 वैश्वीकरण का प्रभाव

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बेरोजगारी के 8 प्रकार

अर्थव्यवस्था के 5 क्षेत्र

परमाणु ऊर्जा के लाभ और हानि

सौर कुकर के 7 लाभ

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले 10 कारक

श्वसन क्या है

श्वसन के प्रकार

सौर ऊर्जा के 15 लाभ

ज्वालामुखी उद्गार से कौन-कौन सी गैस निकलती है

महानदी कहां से निकला है

स्थल-रुद्ध देश

महासागरीय धाराएं

स्थानांतरित कृषि

काली मिट्टी - काली मिट्टी का निर्माण,  रंग , pH मान, विशेषता

लाल और पीली मिट्टी

जलोढ़ मृदा

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य क्या है

सरस्वती सम्मान पुरस्कार

महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां

अनुच्छेद 16

समानता का अधिकार

भारत सरकार अधिनियम 1858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ