ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के 10 तरीके | Ways to Stop Global Warming

ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उपाय | How to prevent global warming

how to stop global warming
ways to stop global warming

ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए क्या करें | 10 ways to reduce global warming


1. ऊर्जा का उपयोग कम करें

 

हम किसी भी प्रकार से जब ऊर्जा का उपयोग करते हैं, उदाहरण के तौर पर जीवाश्म ईंधन, विद्युत ऊर्जा, घरेलु ऊर्जा, गैस ऊर्जा या अन्य किसी प्रकार के भी ऊर्जा का उपयोग हम करते हैं। तो उसके हीटिंग के रूप में ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइऑक्साइड, मेथेन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, क्लोरो फ्लोरो, नाइट्रोजन, ओजोन जैसे ग्रीनहाउस गैसे बाहर निकलती है।  जिससे वातावरण में ग्रीनहाउस गैस की सांद्रण बढ़ती जाती है। और ग्रीनहाउस गैस के सांद्रण बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग को इफेक्ट करते हैं। अर्थात ग्लोबल वार्मिंग बढ़ते जाते हैं। इसलिए उर्जा की खपत कम से कम करनी चाहिए। एक निश्चित मापदंड के अंतर्गत ऊर्जा का उपयोग करना ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

 

2. नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करें

 

ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए हमें नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और जीवाश्म ईंधन से आधारित ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कम कर दे देना चाहिए। जिससे वातावरण में प्राकृतिक आधारित पवन ऊर्जा, सोलर ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा इत्यादि के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना चाहिए। जो ग्रीनहाउस गैसेस के उत्सर्जन को कम करने में मदद करते हैं। तथा प्राकृतिक आधारित इन ऊर्जा स्रोतों से ग्रीनहाउस गैसेस बहुत कम मात्रा में या नहीं के बराबर उत्सर्जित होती हैं। जो पृथ्वी के वातावरण को संतुलित करने में मदद करता है। नवीनीकरण ऊर्जा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

 

3. वृक्षारोपण को प्रोत्साहन करना चाहिए

 

वातावरण की ग्रीनहाउस गैसेस को शुद्ध करने में वृक्ष का बहुत बड़ा योगदान होता है।  खास करके कार्बन डाइऑक्साइड को वृक्ष अपने भोजन के रूप में अशोषण करते हैं। बदले में ऑक्सीजन वातावरण को प्रदान करते हैं, जिससे वातावरण के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जब हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहन  करेंगे, तो यह वातावरण को संतुलित करेगा। जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने में कारगार साबित होगा। वृक्षारोपण के माध्यम से हम पृथ्वी के बड़ी हुई ताप संतुलित कर सकते हैं। साथ ही साथ वृक्षारोपण के माध्यम से पृथ्वी के जलवायु और मौसम को संतुलित किया जा सकता है। जो ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान होता है। इससे हम पृथ्वी के ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते हैं।

 

4. नवीनीकरण ऊर्जा के लिए समर्थन और जागरूकता को बढ़ाएं

 

आज विभिन्न देशों में ग्रीन हाउस प्रभाव के बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। और विभिन्न देशों को अनेक तरह के खतरों का सामना करना पड़ा है। इसके लिए सभी देशों में नवीनीकरण ऊर्जा को समर्थन देना चाहिए। साथ ही साथ नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अति आवश्यकता है। जिससे हम सोलर ऊर्जा पवन ऊर्जा भूतापीय ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा इत्यादि का उपयोग करके पर्यावरण में ग्रीन हाउस प्रभाव को कम कर सकें।  जिससे ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है।

 

5. सतत कृषि को प्रोत्साहित करें

 

कृषि कार्यों से भी अनेक तरह के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन होता है खासकर कार्बन डाइऑक्ससीड नाइट्रोजन और मेथेन की अत्यधिक मात्रा कृषि कार्यों के द्वारा उत्सर्जित होती है इन उत्सर्जन को कम करने के लिए हमें सतत कृषि पद्धतियों का उपयोग करना चाहिए जिससे कम से कम मात्रा में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन किया जा सके और साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। इसका सकारात्मक प्रभाव या होगा कि हम ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सफल साबित होंगे।

 

6. कार्बन टैक्स में वृद्धि करें

 

अनेक कंपनियां मनमाने ढंग से वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। उन्हें पर्यावरण की कोई चिंता नहीं रहती है। वे अपने निजी स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अतिदोहन और दुरुपयोग करते हैं। जिसके कारण प्राकृतिक में ग्रीनहाउस गैसेस में वृद्धि होती जाती है। ऐसे कंपनियों को अधिक से अधिक मात्रा में कार्बन टैक्स लगाना चाहिए। साथ ही साथ पूरे देश में कार्बन टैक्स के लिए नियम लागू कर देना चाहिए।  जिससे वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन पर रोक लगाया जा सके। इसका सकारात्मक प्रभाव यह होगा, कि हम ग्लोबल वार्मिंग को कम कर पाएंगे।

 

 

7. कचरे का पुनर्चक्रण करें

 

हम अधिकतर किसी भी प्रोडक्ट को यूज करते हैं, और उसके बाद निकलने वाले कचरे को फेंक देते हैं, लेकिन जब वही कचरा वातावरण में बहुत लंबे समय तक रहता है। तो उससे अधिक मात्रा में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन होता है। या अन्य विषैले गैसों का उत्सर्जन होता है। जो वातावरण प्रदूषित करते है, इन कचरों से अधिक मात्रा में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। साथ ही साथ वातावरण के तापमान में भी वृद्धि करते हैं, लेकिन हम अगर ऐसे वेस्ट प्रोडक्ट का यूज करते हैं,अर्थात कचड़े का पुनर्चक्रण करके उसको पुनः उपयोग में लाते, तो इससे उत्सर्जित होने वाले ग्रीनहाउस गैसेस को कम किए जा सकते हैं। जो ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मददगार साबित होगा।

 

8. टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा दें

 

आज के आधुनिक दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति किसी किसी तरह के वाहन का उपयोग करते हैं किसी किसी भौतिक संसाधनों का उपयोग करते हैं जिसके कारण वातावरण में अत्यधिक मात्रा में विषैली गैसों का उत्सर्जन होता है जो वातावरण के तापमान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है इस वातावरण के तापमान को कम करने के लिए हमें टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है क्योंकि इन परिवहन के माध्यम से व्यक्तिगत परिवहन को कम किया जा सकता है इसके लिए सरकारी बसें सरकारी रेलगाड़ियां सरकारी ट्रांसपोर्ट या इलेक्ट्रॉनिक से बनी हुई अन्य  परिवहन  का उपयोग करके हम टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा दे सकते हैं जो वातावरण के लिए सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाएगा और साथ ही साथ वातावरण के तापमान को कम करने में मददगार साबित होगा जिसका सकारात्मक असर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने होगा।

 

9. ऊर्जा कुशल ग्रीन इमारतों में निवेश को प्रोत्साहित करें

 

आज के आधुनिक दुनिया में शहरीकरण इतनी तेजी से बढ़ती जा रही है कि इन शहरीकरण में अनेक इमारतों का निर्माण बहुत तेज गति से होता है जो ग्रीन हाउस गैस को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान देती है इन इमारतों को बनाते समय ऊर्जा कुशल ग्रीन इमारत बनाने की जरूरत है जिससे वातावरण में ऊर्जा की मात्रा को कम किया जा सके अर्थात वातावरण के तापमान को कम कार्य किया जा सके और कम से कम प्रदूषण वातावरण में जाने से रोका जा सके इसका सकारात्मक प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में बहुत बड़ा योगदान होगा।

 

10. जलवायु अनुकूल नीतियों और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए

 

ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने के लिए देशों के सरकार को ऐसे अनेक जलवायु अनुकूल नीतियों का निर्माण करना चाहिए और उन नीतियों को नागरिकों को पालन करने के लिए प्रोत्साहन एवं जागरूकता अभियान चलाना चाहिए जिससे इन जलवायु अनुकूल नीतियों और नियमों का पालन किया जा सके और पृथ्वी को ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से बचाया जा सके इन जलवायु अनुकूल नीतियों और जागरूकता के माध्यम से पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े -

जैव विविधता के नुकसान के 15 प्रमुख कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अर्थ, लाभ, नुकसान, उपयोग

वनों की कटाई को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण -  अर्थ, स्रोत एवं प्रभाव

मृदा प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, निवारण एवं रोकथाम 

वायु प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, रोकथाम एवं निवारण

प्रकाश प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव एवं उपाय

ATP क्या है - ATP का निर्माण, ATP full form , सूत्र,  प्रमुख कार्य

20 वैश्वीकरण का प्रभाव

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बेरोजगारी के 8 प्रकार

अर्थव्यवस्था के 5 क्षेत्र

परमाणु ऊर्जा के लाभ और हानि

सौर कुकर के 7 लाभ

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले 10 कारक

श्वसन क्या है

श्वसन के प्रकार

सौर ऊर्जा के 15 लाभ

ज्वालामुखी उद्गार से कौन-कौन सी गैस निकलती है

महानदी कहां से निकला है

स्थल-रुद्ध देश

महासागरीय धाराएं

स्थानांतरित कृषि

काली मिट्टी - काली मिट्टी का निर्माण,  रंग , pH मान, विशेषता

लाल और पीली मिट्टी

जलोढ़ मृदा

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य क्या है

सरस्वती सम्मान पुरस्कार

महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां

अनुच्छेद 16

समानता का अधिकार

भारत सरकार अधिनियम 1858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ