सौर कुकर के 7 लाभ | Solar Cooker Benefits Hindi

सोलर कुकर के फायदे | Benefits of Solar Cooker

 

सोलर कुकर के उपयोग से क्या लाभ है
सौर कुकर के लाभ

1. अक्षय ऊर्जा का उपयोग

सोलर कुकर संयंत्र में प्राकृतिक से प्राप्त होने वाले ऊर्जा का उपयोग हम भोजन पकाने में करते हैं, सोलर कुकर नवीनीकृत ऊर्जा पर आधारित होता है। अर्थात सोलर कुकर के लिए सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा से हम आसानी से भोजन बना सकते हैं, इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश के माध्यम से सोलर कुकर में जब प्रकाश का गमन होता है, तो सोलर कुकर धीरे-धीरे 2 से 3 घंटे के अंतर्गत 100 डिग्री सेल्सियस से लेकर 140 डिग्री सेल्सियस तक के ताप को संग्रहित करना शुरू कर देता है, जिसमें हम आसानी से भोजन को प्राकृतिक रूप से पका सकते हैं। जिसे हम अच्छे से अक्षय ऊर्जा का उपयोग कर सकते है।

 

2. ऊर्जा की पारंपरिक स्रोतों की बचत और संरक्षण

सोलर कुकर के माध्यम से हम ऊर्जा की पारंपरिक स्रोतों की बचत कर सकते हैं, पारंपरिक स्रोत वे स्रोत होते हैं, जिसमें ऊर्जा के विकास के लिए लाखों करोड़ों वर्ष का समय लग जाता है, और यह यह ऊर्जा एक निश्चित समय अवधी में समाप्त भी हो जाता है। पारंपरिक स्रोतों के अंतर्गत कोयला, पेट्रोलियम, जीवाश्म ईंधन, यूरेनियम जैसे बहुत सारे पारंपरिक स्रोतों को शामिल किया जाता है। और यह सब धीरे धीरे खत्म हो जाते हैं, लेकिन सोलर कुकर में उपयोग होने वाली ऊर्जा सूर्य के माध्यम से प्राप्त होती है। अर्थात या नवीनीकृत ऊर्जा के अंतर्गत आता है, जो ऊर्जा की नवीन स्रोत है। और यह कभी भी खत्म होने वाली ऊर्जा नहीं है, तो सोलर कुकर के माध्यम से हम ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों का संरक्षण करते हैं। और अधिक से अधिक अक्षय ऊर्जा /नवीनीकृत ऊर्जा का उपयोग करके हम इसको बेहतर बनाते हैं। ऊर्जा की पारंपरिक स्रोतों की बचत और संरक्षण करते हैं।

 

3. पर्यावरण हितैषी

सोलर कुकर में उपयोग होने वाली ऊर्जा से पृथ्वी के वातावरण में किसी तरह के नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ते हैं, यह वायुमंडल, जलमंडल, थल मंडल और बायो जगत को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाती हैं। इसलिए सोलर कुकर को पर्यावरण हितैषी की संज्ञा दी जाती है, सोलर कुकर के उपयोग के कारण हम पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण ओं को रोक सकते हैं, बल्कि पर्यावरण में प्रदूषित होने वाले बहुत से विषैले पदार्थों और तत्वों से रक्षा किया जा सकता है। सोलर कुकर का उपयोग पर्यावरण के लिए लाभदायक साबित होता है।

 

4. खाना पकाने में उचित तापक्रम के करना भोजन की गुणवत्ता में सुधार 

सोलर कुकर के माध्यम से जब हम खाना पकाते हैं, तो उचित मात्रा में तापक्रम खाना बनाने वाले बर्तनों पर पड़ता है, जिससे भोजन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आता है। अर्थात भोजन में उपस्थित विटामिंस, प्रोटींस और एंजाइम के कारण खाने की गुणवत्ता बढ़ जाती है, विटामिन और प्रोटीन का भरपूर मात्रा भोजन में उपस्थित होता है। क्योंकि सोलर कुकर के माध्यम से खाना कम ताप पर या उचित तापक्रम पर सही तरीके से बनता है, जो मानव स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।

 

5. खाना बनाने में सुरक्षा

सोलर कुकर के माध्यम से हम आसानी से सुरक्षित होकर खाना पका सकते हैं, इसमें किसी तरह की शारीरिक और मानसिक खतरे का कोई संकेत नहीं होता है। यह पूर्णता सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि पारंपरिक स्रोतों में खाना बनाते समय खतरा बना हुआ रहता है, जैसे आग से जल जाना, गैस का फट जाना या किसी तरह की अन्य दुर्घटनाओं पारंपरिक स्रोतों में देखने को मिलता है। लेकिन सोलर कुकर एक साधारण सा एक बॉक्स होता है, जिसके अंदर प्रकाश प्रवेश करती है, और उस बॉक्स में रखे हुए जितने बर्तन होते हैं, उसमें जो भोजन होता है, वह तैयार हो जाता है, इसमें ना किसी तरह की आग जलाने की जरूरत होती है, ना किसी तरह के गैस की सप्लाई की जरूरत होती है, यह पूर्णता प्राकृतिक रूप से प्राप्त सूर्यप्रकाश पर निर्भर करता है। इसलिए खाना बनाते समय किसी तरह का खतरा नहीं होता है, यह पूर्णता स्वच्छ और सुरक्षित इंधन का स्रोत है।

 

6. एक साथ कई चीज़ो को बना सकते है

सोलर कुकर में एक साथ कई चीजों को बना सकते हैं, यह सोलर कुकर के बॉक्स के आकार पर निर्भर करता है, यदि सोलर कुकर का आकार बड़ा है, तो निश्चित तौर पर हम एक साथ बहुत सारे चीजों को एक ही समय पर बना सकते हैं, और सबको एक ही तापक्रम पर सुनिश्चित कर सकते हैं, इससे ईंधन की बचत होगी और समय का भी बचत होगा।

 

7. इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है

सोलर कुकर को हम आसानी से एक ही स्थान से लेकर दूसरे स्थान तक ले जा सकते हैं, यह सोलर कुकर के आकार पर निर्भर करता है, अगर छोटा सोलर कुकर है। तो निश्चित तौर पर हम उसको कहीं भी ले जाकर उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर बड़ा सोलर कुकर है, तो उसको भी किसी वस्तु के माध्यम से यह कुछ लोगों की सहायता से आसानी से एक स्थान से लेकर दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।  और आसानी से इसका उपयोग दिन के समय किया जा सकता है।


इन्हें भी पढ़े -

जैव विविधता के नुकसान के 15 प्रमुख कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अर्थ, लाभ, नुकसान, उपयोग

वनों की कटाई को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण -  अर्थ, स्रोत एवं प्रभाव

मृदा प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, निवारण एवं रोकथाम 

वायु प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, रोकथाम एवं निवारण

प्रकाश प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव एवं उपाय

ATP क्या है - ATP का निर्माण, ATP full form , सूत्र,  प्रमुख कार्य

20 वैश्वीकरण का प्रभाव

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बेरोजगारी के 8 प्रकार

अर्थव्यवस्था के 5 क्षेत्र

परमाणु ऊर्जा के लाभ और हानि

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले 10 कारक

श्वसन क्या है

श्वसन के प्रकार

सौर ऊर्जा के 15 लाभ

ज्वालामुखी उद्गार से कौन-कौन सी गैस निकलती है

महानदी कहां से निकला है

स्थल-रुद्ध देश

महासागरीय धाराएं

स्थानांतरित कृषि

काली मिट्टी - काली मिट्टी का निर्माण,  रंग , pH मान, विशेषता

लाल और पीली मिट्टी

जलोढ़ मृदा

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य क्या है

सरस्वती सम्मान पुरस्कार

महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां

अनुच्छेद 16

समानता का अधिकार

भारत सरकार अधिनियम 1858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ