महानदी कहां स्थित है | mahanadi kahan se nikalti hai
![]() |
महानदी कहां से निकलता है |
महानदी छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यों का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है, छत्तीसगढ़ राज्य में महानदी का कुल अपवाह तंत्र 56.15 प्रतिशत तक माना जाता है। महानदी का उद्गम धमतरी जिले में सिहावा पर्वत के निकट फरसिया नामक स्थान से हुआ है। वही महानदी की कुल लंबाई 858 किलोमीटर माना जाता है, जो दोनों राज्य उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़कर प्राप्त होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में महानदी का प्रवाह 286 किलोमीटर तक होता है, महानदी अपवाह तंत्र जब अपने स्थान सिहावा पर्वत से निकलती है, तो इसकी ढाल पूर्व की ओर बढ़ते हुए उड़ीसा में कटक जिले के निकट बंगाल की खाड़ी में मुहाना बनाते हुए सम्मिलित हो जाती है। महानदी को एक अनुवर्ती प्रकार की नदी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा में यह मैदानी क्षेत्रों में फैला हुआ है।
महानदी के अंतर्गत कुछ प्रमुख परियोजनाएं बनाई गई हैं जो भारत में सिंचाई ऊर्जा उत्पादन मत्स्य पालन जैसे अनेक बहुदेशीय योजनाओं के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है।
महानदी परियोजना |
1.
रुद्री बैराज परियोजना (1915) को धमतरी जिले में महानदी निर्मित किया गया। इसके माध्यम से सिचाई का कार्य किया जाता है। यह प्रदेश का सबसे पुराना सिचाई परियोजना है।
2.
गंगरेल बाँध / रविशंकर जलाशय
(1979) को धमतरी जिले में महानदी निर्मित किया गया। इसके माध्यम से सिचाई, पनबिजली, भिलाई स्टील पलांट को पानी दिया जाता है।
3.
हिरकुण्ड बांध ( 1957 )ओड़िशा
में महानदी पर निर्मित एक बाँध, यह सम्बलपुर से 15 किमी की दुरी पर स्थित है, संसार का सबसे लंबा बांध के श्रेणी में गिना जाता है हिरकुण्ड बांध कुल लम्बाई 25.8 किमी० है। जिसे एशिया का सबसे बड़ा कृत्रिम झील भी कहा जाता है।
महानदी सिंचाई परियोजना में मॉडमसिल्ली, दुधवा जैसे अनेक महत्वपूर्ण परियोजना भी शामिल है।
महानदी का तीनों संगम |
1.
गरियाबंद जिला के राजिम तहसील में महानदी का पहला संगम होता ह, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग के नाम से जाना जाता है। इस जगह छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजिम लोचन मंदिर स्थित है। साथ ही साथ कुलेशवर महादेव का शिवलिंग स्थित है।
राजिम :- महानदी + सोंढुर नदी + पैरी नदी
2. जांजगीर चाप अपने संस्कृति महत्त्व के नाम से जाना जाता है, त्रेतायुग, द्वापर युग में अनेक महत्वपूर्ण घटना इस संगम के किनारे हुए है। इस करना यह पर माघी पूर्णिमा मेला लगता है। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण शबरी के जूठे बेर शिवरीनारायण में खाये थे। जगन्नाथ भगवान का नारायणी रूप आज भी यहां गुप्त रूप से विराजमान हैं, इस करना इसको छत्तीसगढ़ की जगन्नाथपुरी के नाम से जाना जाता है। माघी पूर्णिमा के दिन विभिन्न राज्यों से आये हुए साधु संत त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करते हैं।
शिवरीनारायण :- महानदी + जोंक नदी + शिवनाथ नदी
3.
जांजगीर-चाम्पा जिले के डभरा तहसील में महानदी का अंतिम संगम होता है, उसके बाद यह नदी ओड़िशा राज्य में चली जाती है। इस संगम में मांड नदी, लात नदी और महानदी का संगम होता है। और इसी संगम में चन्द्रपुर शहर स्थित है, जहाँ पर माँ चंद्रहासिनी देवी का सिद्ध पीठ मंदिर स्थित है। इस मंदिर के पौराणिक महत्व बहुत अधिक है।
चंद्रपुर शहर :- महानदी + लात नदी + मांड नदी
सामान्य विज्ञान से संबंधित GK प्रश्न
विटामिन से संबंधित 60+ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
25 जनरल साइंस के क्वेश्चन आंसर
प्रकाश संश्लेषण से संबंधित 10 प्रश्न उत्तर
जीव विज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर
जीव विज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर SET 1
बायोलॉजी के महत्वपूर्ण 10 प्रश्न उत्तर
जनरल साइंस के 10 क्वेश्चन आंसर SET 2
जनरल साइंस के 10 क्वेश्चन आंसर SET 1
भूगोल से संबंधित GK प्रश्न
भारत की भौगोलिक सीमा से संबंधित 70 प्रश्न उत्तर
भारत के प्रमुख बंदरगाह पर 10 प्रश्न उत्तर
सामान्य भूगोल के 10 प्रश्न उत्तर
सामान्य भूगोल के 5 प्रश्न उत्तर
विश्व भूगोल के 5 प्रश्न उत्तर SET 2
इतिहास के महत्वपूर्ण GK प्रश्न
इतिहास के महत्वपूर्ण 100 प्रश्न
इतिहास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
भारतीय इतिहास महत्वपूर्ण 5 प्रश्न उत्तर
पर्यावरण से संबंधित GK प्रश्न
पर्यावरण से संबंधित 10 GK प्रश्न
पर्यावरण से संबंधित 10 प्रश्नों के उत्तर
पॉलिटी से संबंधित GK प्रश्न
पंचायती राज से सम्बंधित 10 प्रश्न
भारतीय संविधान के 10 प्रश्न उत्तर
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter in spam link in the comment box...