ATP क्या है - ATP का निर्माण, ATP full form , सूत्र, प्रमुख कार्य | WHAT IS ATP IN HINDI

एटीपी क्या है | what is atp in biology in hindi

 

जब सभी जीवो और पौधों में श्वसन की क्रिया होती है, तो यह इस क्रिया विधि को जैव रासायनिक क्रिया के माध्यम से ATP का निर्माण करता है। ATP जीवों के शरीर में कार्बनिक यौगिक और हाइड्रोट्रोप है, जीवो और पौधों के शरीर में जीवित कोशिकाओं को कई प्रक्रियाओं को चलाने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। जैसे उदहारण के तौर पर शरीर के तंत्रिका तंत्र और मासपेशियो का सिकुड़ना और फैलाना, रासायनिक पदार्थों का अपचयन करना, इत्यादि। श्वसन की क्रिया के दौरान जो भी मुक्त ऊर्जा ATP के रूप में निकलती है, वह माइटोकांड्रिया में संचित हो जाती है। इसी कारण ही माइटोकांड्रियों को सभी जीवों के शरीर का विद्युत गृह भी कहा जाता है।

 

ATP का निर्माण 

 

जीवों और पौधों के शरीर में ATP का निर्माण एडिनोसिन ट्राई फॉस्फेट

( Adenosine Triphosphate ) नामक न्यूक्लियोसाइड के द्वारा होता है।  ATP में एक एडिनोसिन नामक एक राइबोज़ शर्करा, नाइट्रोजन क्षारक और  तीन फास्फोरिक समूह पाया जाता है। जीवों के कोशिका में जैव रासायनिक प्रक्रिया ( क्रेब चक्र) के दौरान विभिन्न चरण में पायरूविक अम्ल, ऑक्सेलोएसिटिक अम्ल से क्रिया करता है। इस दौरान 1 ग्लुकोश के अणु का पूर्ण रूप से आक्सीकरण होने के फलस्वरूप 38 अणु ATP का निर्माण होता है। जो माइटोकांड्रिया में संचित हो जाती है।

 

ATP full form in hindi

 

एडिनोसिन ट्राई फॉस्फेट ( Adenosine Triphosphate )

 

ATP का सूत्र

C10H16N5O13P3

 

 

एटीपी का प्रमुख कार्य क्या है

 

ATP सजीव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, एटीपी के माध्यम से सजीवों के अंदर बहुत सारे कार्य संपन्न कराए जाते हैं, उन कार्यों के बारे में आइए जानते हैं।

 

1. ATP का संश्लेषण में कार्य

जब सजीवों द्वारा श्वसन की क्रिया के दौरान कार्बोहाइड्रेट न्यूक्लिक अम्ल और प्रोटीन इत्यादि जैसे यौगिकों का संश्लेषण एटीपी से प्राप्त ऊर्जा द्वारा ही होता है।

 

2. शारीरिक गति में ATP का योगदान

सजीवों के शरीर में एटीपी के माध्यम से पेशीय गति और अपेशीय गति के लिए आवशयक होती है। उदाहरण के तौर पर मांसपेशियों का सिकुड़ना और फैलना, तंत्रिका तंत्र का संचालन करना एटीपी गति के अंतर्गत होता है।

 

3. ऊर्जा के संचित के लिए ATP  का योगदान

सजीवों में श्वसन के दौरान जैव रासायनिक प्रक्रिया होती है, श्वसन के दौरान जैव रासायनिक प्रक्रिया के बाद एटीपी के रूप में ऊर्जा विमुक्त होती है। जो कोशिकाओं के अंदर माइट्रोकांड्रिया में ATP के रूप में ऊर्जा संचित हो जाती है। जो शारीरिक गतिविधियों के लिए बहुत आवश्यक होती है।

 

4. उष्मा उत्पादन के लिए ATP का योगदान

सजीव के अंदर शारीरिक तापमान को नियंत्रण करने के लिए एटीपी के माध्यम से उष्मा का उत्पादन होता है, जिससे वह शारीरिक तापमान को वातावरण के तापमान के अनुसार नियंत्रित रखने की कोशिश करता है।


इन्हें भी पढ़े -

जैव विविधता के नुकसान के 15 प्रमुख कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अर्थ, लाभ, नुकसान, उपयोग

वनों की कटाई को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित करने के 10 तरीके

रेडियोधर्मी प्रदूषण -  अर्थ, स्रोत एवं प्रभाव

मृदा प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, निवारण एवं रोकथाम 

वायु प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव, रोकथाम एवं निवारण

प्रकाश प्रदूषण - अर्थ, कारण, प्रभाव एवं उपाय

20 वैश्वीकरण का प्रभाव

भारत के प्रमुख बंदरगाह

बेरोजगारी के 8 प्रकार

अर्थव्यवस्था के 5 क्षेत्र

परमाणु ऊर्जा के लाभ और हानि

सौर कुकर के 7 लाभ

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले 10 कारक

श्वसन क्या है

श्वसन के प्रकार

सौर ऊर्जा के 15 लाभ

ज्वालामुखी उद्गार से कौन-कौन सी गैस निकलती है

महानदी कहां से निकला है

स्थल-रुद्ध देश

महासागरीय धाराएं

स्थानांतरित कृषि

काली मिट्टी - काली मिट्टी का निर्माण,  रंग , pH मान, विशेषता

लाल और पीली मिट्टी

जलोढ़ मृदा

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य क्या है

सरस्वती सम्मान पुरस्कार

महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां

अनुच्छेद 16

समानता का अधिकार

भारत सरकार अधिनियम 1858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ