भारत के भौगोलिक सीमा से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का भूगोल प्रश्न उत्तर || GEOGRAPHY MCQ | ( SET - 9 )

भारत का भूगोल से संबंधित प्रश्न | GK question answer in hindi

gk questions in hindi
quiz in hindi


1. भारत के समुद्री सीमा पर विचार कीजिए

1. भारत की समुद्री सीमा 9 देशों को स्पर्श करती है

2. भारत के समुद्री सीमा के विस्तार में मालदीप, श्रीलंका और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल है 

निम्नलिखित में से उपयुक्त कथन में से भारत के समुद्री सीमा से संबंधित सही कथन का चयन कीजिए

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही है

D. इन में से कोई नहीं

 

उत्तर :- B

भारत की समुद्री सीमा का विस्तार 7 देशों तक हुआ है, इन 7 देशों में मालदीप, पाकिस्तान, श्रीलंक, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल है।

 

2. भारत के भौगोलिक सीमा के बारे में विचार कीजिए

1. भारत की जल और स्थल सीमा का विस्तार म्यांमार, पाकिस्तान और बांग्लादेश देशों में हुआ है

2. भारत के सबसे दक्षिणा बिंदु के रूप में इंदिरा प्वाइंट जाना जाता है, जो वृहद निकोबार द्वीप के अंतर्गत स्थित है

निम्नलिखित में से उपयुक्त कथन से भारत के भौगोलिक सीमा से संबंधित सही कथन का चयन कीजिए ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही है

D. इन में से कोई नहीं

 

उत्तर :- C

 

3. भारत की भौगोलिक सीमा के बारे में उपयुक्त कथनों पर विचार कीजिए।

1. रेडक्लिफ की काल्पनिक रेखा भारत और चीन की सीमा के बीच खींची गई है।

2. भारत और चीन के बीच काल्पनिक रेखा रेडक्लिफ 1914 में शिमला में निर्धारित की गई थी।

निम्नलिखित में से उपयुक्त कथन से भारत के भौगोलिक सीमा से संबंधित सही कथन का चयन कीजिए ?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों सही है

D. इन में से कोई नहीं

 

उत्तर :- D

भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान रेडक्लिफ काल्पनिक रेखा का निर्धारण 1947 में किया गया था। पर भारत और चीन के मध्य मैकमोहन काल्पनिक रेखा का निर्धारण 1914 में शिमला में किया गया था।

 

 

4. भारत देश के क्षेत्रफल पर विचार कीजिए

1. भारत देश क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां स्थान पर आता है 

2. भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से अर्जेंटीना से छोटा देश है

3. भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन, रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया से छोटा हैं

निम्नलिखित कथनों पर विचार करके उपयुक्त में से भारत के क्षेत्रफल की दृष्टि के हिसाब से सही कथन का चयन कीजिए

A. केवल 1

B. केवल 1 और 2

C. केवल 1 और 3

D. केवल 2 और 3

 

उत्तर :- C

विश्व के देशों में क्षेत्रफल हिसाब से तुलना किया जाये तो भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां स्थान पर आता है, वही अर्जेंटीना का स्थान 8 वा है, भारत से क्षेत्रफल के हिसाब से बड़े देश चीन, रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।

 

5. भारत के भौगोलिक सीमा पर विचार कीजिए

1. भारत की सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ बनती है, वहीं बांग्लादेश की सीमा का सबसे ज्यादा विस्तार भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के साथ हुआ है

2. नेपाल की सबसे ज्यादा सीमा का विस्तार उत्तराखंड राज्य के साथ होता है

3. म्यांमार की सबसे ज्यादा सीमा का विस्तार त्रिपुरा राज्य के साथ होता है

निम्नलिखित कथनों पर विचार करके उपयुक्त में से भारत के भौगोलिक सीमा की दृष्टि के हिसाब से सही कथन का चयन कीजिए

A. केवल 1

B. केवल 1 और 2 

C. केवल 1 और 3

D. केवल 1, 2 और 3

 

उत्तर : - A

नेपाल और भारत के मध्य सबसे ज्यादा सीमा का विस्तार भारतीय राज्य उत्तरप्रदेश के साथ हुआ है। वही म्यांमार और भारत के मध्य सबसे ज्यादा सीमा का विस्तार मिजोरम राज्य के साथ हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ